श्रमिकों का विश्वास कभी कमजोर नहीं होने दूंगा-विधायक

श्रमिकों का विश्वास संगठन की शक्ति-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पूरे सीसीएल में अधिकांश श्रमिक संगठनों का सदस्यता शुल्क चेकअप सिस्टम के आधार पर काटा जाता है। इंटक के आपसी विवाद के कारण सीसीएल में इंटक से संबद्ध आरसीएमएस पर चार गुटों के द्वारा दावा किया जाता रहा है।

लेकिन 27 मार्च 2022 को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में चलने वाला संगठन आरसीएमएस के जगह आरसीएमयू संगठन के नाम से नया निबंध किया गया था। जिसका एफीलिएशन इंटक के द्वारा मिला।

मजदूरों का विश्वास नए संगठन आरसीएमयू पर भी कायम रहा। वर्ष 2023 के चेकअप सिस्टम के आधार पर श्रमिकों का सदस्यता शुल्क काटा गया। पूरे सीसीएल में आरसीएमयू की सदस्य संख्या 6664 है। जो पूरे सीसीएल में एटक, एचएमएस, बीएमएस द्वारा चलने वाले संगठन से इंटक से संबद्ध आरसीएमयू की सदस्य संख्या सबसे ज्यादा है। जिससे पूरे सीसीएल में पहला स्थान एक नंबर संगठन होने का दर्जा आरसीएमयू को प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में बेरमो विधायक व यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि श्रमिकों का विश्वास संगठन की रीढ़ है। इसे हर हाल में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए संगठन कटिबद्ध है। श्रमिकों के मौलिक अधिकार की रक्षा होगी। कहा कि श्रमिकों के हक और अधिकार के लिए संगठन हमेशा प्रयत्नशील है।

इस संदर्भ में आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे सीसीएल में पहला श्रमिक संगठन का स्थान प्राप्त होना संगठन के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र में भी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का स्थान सबसे बड़े श्रमिक संगठन का स्थान प्राप्त है।

यह संगठन के पदाधिकारी श्रमिकों के हर सुख-दुख में शामिल होकर संगठन के परिवार होने का कर्तव्य का बोध कराते हैं। जिससे निरंतर सदस्यों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुकाम को कायम रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। कहा कि पूरे सीसीएल में एक नंबर श्रमिक संगठन होने का श्रेय यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो सका है।

आरसीएमयू को मिले इस सफलता पर क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। हर्ष व्यक्त करने वालों में अवधेश कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, दयाल यादव, राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, धनेश्वर यादव, इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, उत्तम कुमार, अर्जुन रविदास, राजेंद्र दास, रंजीत कुमार सिंह, शहादत हुसैन, एच अधिकारी, आदि।

गुरनाम सिंह, शिवपूजन सिंह, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद अंसारी, देवाशीष आस, सुजीत कुमार मिश्रा, बिंदु चंद हेंब्रम, अमनदीप सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, संतोष सिंह, संतोष राम गौड़, विकास रजक, पंचराम आदि पदाधिकारी व् कार्यकर्त्ता शामिल है।

 124 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *