क्षेत्र में 9 करोड़ की लागत से पथ, पुलिया व नाली का होगा निर्माण-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सात जगहों पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा। अपने वादे को पूरा करते हुए जनकल्याण के कुछ कार्य जो बहुत दिनों से लंबित पड़ा हुआ था वह धरातल पर आ चुका है।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ (8,93,42,900) रुपए की लागत से पथ, पुलिया व ढक्कन तथा नाली निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जायेगा। इसके लिए झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल बोकारो द्वारा निविदा निकाल दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि अन्य लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

बताया गया कि बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बाराडीह पंचायत में बहादुर पाइप फैक्ट्री से खाजो नदी किनारे तक लगभग 2 किलोमीटर तक पथ निर्माण, बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से छठ घाट लोहा पुल तक लगभग 1 किलोमीटर तक पथ निर्माण, बेरमो प्रखंड के डीवीसी ऑफिस से अखिलेश सिंह के आवास व बेरमो सिम दुर्गा मंडप होते हुए हीरक रोड तक लगभग 1 किलोमीटर पथ निर्माण कराया जायेगा।

इसके अलावा बेरमो प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र फुसरो के अंबेडकर कॉलोनी से बालू बैंकर होते हुए अंगवाली विवाह मंडप (बगीचा) में पुलिया सहित लगभग 3 किलोमीटर तक पथ निर्माण। पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत में कुशलबांध चेचरा चलकारी कालीचरण पथ से रागिनीगोड़ा, मोखापानी, काली मांझी आवास होते हुए तेनु नहर पुल तक लगभग 3 किलोमीटर पथ निर्माण, आदि।

पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत में विनोद नायक के दुकान से दरगाह एवं संजय ठाकुर के आवास से दरगाह होते हुए चौकीदार के आवास तक आरसीसी ढक्कन सहित नाली लगभग 2 किलोमीटर का निर्माण किया जायेगा। वहीं पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत मे नहर किनारे से विश्वाटांड सहदेव मांझी के आवास होते हुए नदी तक लगभग 1 किलोमीटर पथ का निर्माण किया जायेगा।

 

 110 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *