Advertisement

गांधी और शास्त्री जयंती पर विधायक ने किया नमन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District के हद में ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन प्रधान कार्यालय में बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमिटी व राकोमयू के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल राकोमयू रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय व संचालन बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने की। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

मौके पर विधायक कुमार जयमंगल (MLA Kumar Jaimangal) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जो भी भारतीय रहते हैं‌ वो भी कहीं न कहीं याद करके उन्हें याद की होगी। मैं बापू और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

मौके पर बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, परवेज अख्तर, बैजनाथ सिंह, केदार प्रसाद सिंह, श्रीकांत मिश्रा, आनंद राम, अशोक अग्रवाल, शरण सिंह राणा, हंसराज प्रसाद, जितेन्द्र चंपिया, रिंकु सिंह, जयराम सिंह, देवेन्द्र सिंह, आदि।

राजेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, नारायण शर्मा, छोटू राम, राजू हरि, विक्की कुमार, अरुण गोराई, निमाय बाउरी, बिनोद कुमार, रौशन कुमार, अजंता सामद, रेहाना राज़ सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *