Advertisement

विधायक ने राजेश को बनाया प्रतिनिधि प्रशासनिक प्रतिनियुक्त

ममता सिंह/तेनुघाट (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अपने पत्र के माध्यम से तेनुघाट के विधायक प्रतिनिधि प्रशासनिक के रूप में राजेश कुमार यादव को प्रतिनियुक्त किया है।

राजेश कुमार यादव के द्वारा एक अक्टूबर को बताया गया कि मैं अपने इस भार को जिम्मेदारी के साथ निभाउँगा। साथ ही तेनुघाट की जन मानस की तमाम समस्या के समाधान के लिए हमेशा कार्य करता रहूँगा। यादव के द्वारा एक बैठक कर इस बातों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने तेनुघाट में आजसू की सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि जिस भी पार्टी में काम करें ईमानदारी के साथ करें। इससे पार्टी में एक अच्छा छवि बनता है। आपके साथ पार्टी का भी नाम होता है।

इस मौके पर शैलेश कुमार, अक्षय कुमार, रविश कुमार, लाल साहब, मोहन सहाय, विमलेश कुमार, सोनू कुमार, राजेश यादव, विजय महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *