छपरगढा में विधायक ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया शिलान्यास

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के पेटरवार प्रखंड के हद में घरवाटांड़ पंचायत के छपरगढा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से स्वीकृत घरवाटांड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना का 6 जुलाई को गोमियां विधायक (Gomian MLA) द्वारा शिलान्यास किया गया।

इसका अनुमानित लागत 4 करोड़ 55 लाख बताया जा रहा है। इसका लाभ घरवाटांड़ पंचायत के घरवाटांड़, छपरगढा, पिठोरिया, बालूडीह ग्रामीण ले पाएंगे। इसका इनटेक वेल दामोदर नदी में पिठोरिया में बनेगा।

शिलान्यास के अवसर पर गोमिया विधायक ने कहा कि यह प्रयास बहुत दिनों से चला आ रहा था। जब वर्तमान गिरिडीह सांसद जल संसाधन मंत्री थे। उसी समय से ही इसकी पेपर तैयार हुई थी। अब इसे धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे गोमियां विधान सभा क्षेत्र के गोमियां, पेटरवार और कसमार प्रखंड के छूटे हुए पंचायतो में पेटरवार और कसमार में 118 करोड़ एवं गोमियां में 147 करोड़ कुल मिलाकर लगभग 300 करोड़ की लागत से जलापूर्ति की योजना बनाई जाएगी।

बहुत जल्द इसे धरातल पर उतारा जाएगा। इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने पर गोमियां विधानसभा में पानी की लगभग सभी समस्या समाप्त हो जाएगा। मौके पर सहायक अभियंता शास्त्री शाह, कनीय अभियंता सुरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, पंसस सहोदरी देवी, जितेंद्र यादव, पप्पू यादव, रिजवान अंसारी, रामचंद्र यादव, झरी तुरी, संतोष यादव, जल सहिया प्रमिला देवी, दिलेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

 233 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *