Advertisement

विधायक ने किया ₹1.87 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में 3 सितंबर को कई मद से एक वृहद एवं तीन छोटी योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

जानकारी के अनुसार विधायक सिंह ने बहुप्रतीक्षित तेनु-बोकारो नहर की जर्जर मार्ग के चौड़ीकरण व् मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास अंगवाली नहर चौक पर किया। उक्त कार्य का निर्माण लागत उन्होंने करीब सौ करोड़ की राशि बताई। बता दें कि, तेनु-बोकारो नहर मार्ग पिछरी (फुसरो-जैनामोड़) पीडब्ल्यूडी एवं पेटरवार-गोमिया पथ पर बाईपास पोर्शन पड़ता है। यानि 24.759+1.54 यानि 26.323 किलोमीटर की दूरी का सड़क निर्माण होना है। इस कार्य में कई संवेदक संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।

विधायक ने नहर मार्ग पर सात पुल का भी निर्माण होने का उल्लेख किया। साथ ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल बोकारो की 32 लाख 62 हजार की लागत से अंगवाली स्थित मध्य विद्यालय में चार कमरों का निर्माण, अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित आयुष्मान भवन का जीर्णोद्धार, दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो में नवनिर्मित आयुष्मान भवन में बाउंड्रीवाल आदि का भी शिलान्यास किया गया।

इसके पूर्व अंगवाली के विद्यालय परिसर में विधायक कुमार जयमंगल का ग्रामीणों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में ग्रामीणों की मांग को उचित बताया और अपने कार्यकाल में वादा को पूरा करने की बात कही। पुजारी प्रफुल्य चटर्जी ने हरेक स्थलों पर पूजा कराई।

मौके पर अंगवाली उत्तरी पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष गौरीनाथ कपरदार, जिप सदस्य माला कुमारी(चांपी), उप मुखिया रियाज अहमद, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति अशोक प्रगणेत, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, सीएचओ अजीबुन निशा, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, ब्रजेश सिंह, अभय ठाकुर, परवेज अख्तर, आनंद भगत, माणिक मंडल, अशोक मंडल, मोहन शर्मा, भीम पाल, राधे मास्टर, कांग्रेस प्रखंड नेत्री अनीता देवी, सुनीता टुडू, चमन प्रगणेत, संवेदक विक्की सरदार, अजय सिंह, बिनोद नायक, रंजित नायक, सोनू मिश्रा, गौतम पाल, शंकर प्रगणेत सहित अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, खेड़ो, चलकरी, झुंझको, कानीडीह आदि बस्ती के ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *