Advertisement

 विधायक ने किया दो पीसीसी पथो का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में 5 नवंबर को स्थानीय विधायक ने दो पीसीसी पथो का शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय मुखिया, पंसस आदि उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार गोमियां विधायक ने बड़की सीधावारा पंचायत के नरकंडी ग्राम में विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत नरकंडी से कार्रीडीह तक 25 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी पथ एवं बड़की सीधाबारा में विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत नाग बागी से भितिया रोड तक 25 लाख की लागत से पीसीसी पथ का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना कर किया। शिलान्यास समारोह में रहीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर ही गांव में विकास योजनाओं का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विकास के प्रति रहीवासियों को जवाबदेह रहने का भी आह्वान किया। विधानसभा क्षेत्र में सभी सड़कों को मुख्य पथ से जोड़ने की प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव टोला का सड़क मुख्य पथ से अछूता नहीं रहेगा। इसके लिए रहीवासियों को भी सजग रहना पड़ेगा। मौके पर जिप सदस्य बसंती देवी, मुखिया पूरन महतो, पंचायत समिति सदस्य शिवलाल महतो, रोहित कुमार पटेल, कोलेश्वर रविदास, चमन ठाकुर, नारायण महतो, अशोक महतो, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।
कार्यालय संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *