Advertisement

विधायक ने किया चलकरी दक्षिणी में साढ़े पैंतालीस लाख की योजनाओं का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 2 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत में साढ़े पैतालीस लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार विधायक सिंह ने वर्षा के दौरान चलकरी दक्षिणी के झरनाटांड़ में आदिवासी सरना जाहेर स्थल का दो स्थलों पर घेराबंदी (चाहरदिवारी निर्माण) का शिलान्यास किया।

इसका अनुमानित लागत ₹26, 32, 900 है। तीसरा योजना बारुगोड़ा टोला में चाहर दिवारी का किया, जिसकी अनुमानित लागत ₹19, 29,100 है।यानि तीनो योजना में कुल 45.5 लाख की राशि प्राक्कलित है। ये योजनाएं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण मद से हो रही है।

शिलान्यास के मौके पर विधायक के निजी सचिव रिंकू निषाद, अभय ठाकुर, झामुमो नेता एवं जिप सदस्य अशोक मुर्मू, मुखिया रजनी देवी, दुर्गा सोरेन, योजनाओं के अभिकर्ता रजनीश सोरेन, किशोर सोरेन, बुधन हांसदा, होपन मांझी, राजाराम सोरेन, साहेबराम टुडू सहित लालेश्वर टुडू, अशोक मंडल, राजेंद्र नायक, सेवालाल मुर्मू, सुखदेव मुर्मू, अकला मांझी, पांडू मांझी, प्रेम बास्के, रविंद्र सिंह, राजेंद्र नायक, मो. मुस्तफा व् अनेकों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *