Advertisement

विधायक ने बीडीओ एवं सीओ आवास का किया शिलान्यास

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल मद से पांच करोड़ पच्चीस लाख के लागत से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आवास, पर्यवेक्षक, आवास, तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कमर्चारियों के आवास निर्माण कार्य का 27 फरवरी को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिष्णुगढ में प्रसाशनिक पदाधिकारियो का आवास नहीं रहने से बीडीओ, सीओ को अन्यंत्र निजी मकान में रहना पड़ रहा था।

आवास बनने से पदाधिकारियो को सहूलियत होगी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोगरी, पश्चिमी जिला परिषद जयप्रकाश सिंह पटेल, मध्य जिला परिषद यशोदा देवी, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि विपिन सिन्हा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष केवी मंडल, आदि।

पश्चिमी महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, भाजपा पश्चिम महामंत्री गुरु प्रसाद साव, भाजपा पश्चिम कोषाध्यक्ष हिरामन महतो, उप प्रमुख सुशील कुमार मंडल, महादेव मंडल, महेंद्र राम, भाजपा कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार, कुंदन शर्मा, जीवन सोनी, पश्चिम भाजयुमो महामंत्री महेंद्र कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *