प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमिया प्रखंड (Gomian block) के हद में तुलबुल पंचायत के चेलिया टांड़ में स्थानीय विधायक (MLA) ने 3 सितंबर को 100 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सचिव, विधायक प्रतिनिधि सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार चेलिया टांड़ में ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा एवं गोमिया विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार को ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से यहां का ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित था। बिजली नहीं रहने से हम लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। विधायक द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद हम सभी ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिली है।
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ऑनलाइन किये हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण किया जाता है, तथा ग्रामीणों को हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
वहीं उन्होंने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर में 10 दिनों के अंदर ए वी स्विच उपलब्ध करा दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा स्थानीय मुखिया जलेश्वर हांसदा, समाजसेवी किशोर वर्मन, पंचायत समिति सदस्य हेमंत केवट, संजय कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र साव, समाजसेवी बसंती देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply