Advertisement

विधायक ने किया बेरमो मॉल स्थित सेल्फी प्वाइंट का उद्घघाटन

मॉल खुलने से फुसरो में व्यापार बढ़ेगा और लोग तरक्की करेंगे-विधायक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के शास्त्री नगर स्थित बेरमो मॉल के बगल में आई लव बेरमो सेल्फी प्वाइंट का उद्घघाटन 15 अक्टूबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (MLA Kumar Jay mangal Singh) ने फीता काटकर किया।

सेल्फी प्वाइंट उद्घाटन के अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि फुसरो नगर का सुंदरीकरण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित है। जिससे बेरमो की पहचान पूरे राज्य में अग्रणीय होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का मॉल खुलने से श्रम रोजगार बढ़ेगा और लोग तरक्की करेंगे।

कहा कि बेरमो मॉल के मालिक महारुद्र नारायण सिंह धन्यवाद के पात्र है। जिन्होंने सुंदरीकरण के तहत सुसज्जित सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया। बेरमो मॉल के मालिक समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह व सुषमा सिंह ने कहा कि बेरमो के नाम से विधानसभा, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय व थाना मौजूद है।

इसलिए बेरमो की पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से आई लव बेरमो नामक सेल्फी प्वांइट बनाया गया है। जहां क्षेत्र के युवा सेल्फी लेंगे और उक्त पल को यादगार बनाएंगे।

मौके पर नप अध्यक्ष राकेश सिंह, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, लक्ष्मी सिंह, श्रेया सिंह, जवाहर लाल यादव, भाई प्रमोद कुमार, दिनेश सिंह, विजय सिंह, पार्षद भरत वर्मा, रमेश स्वर्णकार, दिलीप मित्तल, अशोक सिंह, अलिन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा उर्फ मामा, मनोज सिंह, बिंदु सिंह, राकेश शर्मा, राकेश सिंह, ददन सिंह, संतोष सिंह, धनश्याम प्रसाद, मनोज गुप्ता, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *