Advertisement

 विधायक ने किया सौ केवीए नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के खुदगढा में स्थानीय विधायक ने 7 नवंबर(November) को सौ केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सहित दर्जन भर गणमान्य उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार हजारी पंचायत स्थित खुदगढा नई बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। रहीवासियों को अंधेरे से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों के विशेष आग्रह पर गोमिया विधायक 2 दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। साथ हीं उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। यहाँ उन्होंने कहा कि वे हर सुख दु:ख में हर वक्त खड़े रहने का कार्य करेंगे। जहां भी उनकी जरूरत होगी रहिवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, सांसद प्रतिनिधि विनोद पासवान, मुखिया चंद्रदीप पासवान, किशोर स्वर्णकार, मिथुन चंद्रवंशी, कुलदीप प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, कुबेर यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *