जेपीएससी में 58वां रैंक प्राप्त लक्ष्मण को विधायक ने किया सम्मानित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में 58 वां स्थान पानेवाले लक्ष्मण यादव को गोमियां विधायक ने अपने समर्थको के साथ उसके घर पहुंचकर सम्मानित किया। मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां पंचायत के मोदी टोला निवासी रामेश्वर यादव के इकलौते पुत्र लक्ष्मण यादव की इस सफलता पर स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) ने 2 जून को उसके घर जाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि आज के दौर में शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन हीं इंसान को आगे बढ़ाती है।

इस अवसर पर जेपीएससी (JPSC) सफल लक्ष्मण यादव ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही मध्य दुर्गा मंदिर बाल विकास स्कूल में हुई। इसके बाद पांचवी से दसवीं वर्ग तक पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमियां में किया। बाद में सीसीएल के लाल योजना में चयन के कारण उन्होंने इंटर डीएवी गांधीनगर से किया।

आगे की पढ़ाई रांची कॉलेज (Ranchi College) से की। लक्ष्मण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। यादव की सफलता पर पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय सहित विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार यादव, मल्लू यादव सहित कई गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त किया।

 273 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *