अमरनाथ यात्री जत्थे को विधायक ने किया रवाना

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto) ने रवाना किया। बड़ी संख्या में यात्रियों को रवाना करने के लिए बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां स्टेशन पर दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद मे अलग-अलग क्षेत्र से कुल 70 श्रद्धालुओं का जत्था 25 जून को गोमियां रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ की यात्रा करने के लिए एकत्रित हुए। इस मौके पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो रेलवे स्टेशन (Railway station) पहुंचकर सभी यात्रियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर रवाना किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को छोड़ने के लिए गणमान्य मौजूद थे। विधायक ने उनकी यात्रा सुखद और सफल होने की कामना की और कहा कि यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्ति का संदेश जाता है। हमारी कामना है कि पूरा क्षेत्र शांति एवं सुखमय हो।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, राजकुमार यादव, केदार स्वर्णकार, पूर्व मुखिया नंदू प्रजापति, धनंजय सिंह, विनोद पासवान, सुभाष यादव, अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

 304 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *