Advertisement

विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की ‌

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। विगत दिनों राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारी तथा बोकारो जिला के हद में कथारा कोलियरी के कर्मी अरविंद सिंह के निधन पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (Brrmo MLA Kumar Jai mangal) उर्फ अनुप सिंह दिवंगत के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

मौके पर विधायक सिंह (MLA Singh)  ने कहा कि मैंने अपने बड़े भाई समान और संगठन के समर्पित पदाधिकारि को खोया है। उनका असमय चला जाना परिवार तथा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

पीड़ित परिवार के प्रति हमेशा जहां हमारी आवश्यकता होगी, हर संभव मदद करने का कार्य करूंगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों अचानक अरविंद कुमार सिंह का निधन हो गया था।

विधायक के कथारा आगमन पर मुख्य रूप से राकोमसं के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कथारा कोलियरी सचिव इस्लाम अंसारी, कथारा वाशरी सचिव रंजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव आशीष चक्रवर्ती, महमूद अंसारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, कमल कांत सिंह, मोहम्मद आसिक, सीएस प्रसाद, अमनदीप सिंह, बिंदु चंद हेंब्रम, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, जगन्नाथ प्रसाद, आदि।

अशोक सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, अनवर हुसैन, गणेश महतो, पिंटू राय, राम कुमार मिश्रा सहित युवा कांग्रेस के विजय यादव, राजेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर यादव, मुकेश गिरी एवं अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *