विधायक ने कृषि यंत्रों का किया वितरण

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा 25 सितंबर को कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनांतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को माण्डू विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने अपने हाथों से कृषि यंत्रों का वितरण किया।

वितरण के पूर्व विधायक पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जो कृषि यंत्र सबो को दिया जा रहा इसका भरपूर उपयोग करें। इसके रख रखाव की भी पूर्ण जिम्मेवारी स्वयं सहायता समूह की है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भी इसके रख रखाव की समुचित व्यवस्था करवाने की दिशा में काम करें।

स्वयं सहायता समूह से आग्रह है, कि आप इन कृषि यंत्रो का अपनी खेती एवं कृषि यंत्र को दूसरे के खेतों में काम करवाकर जीविकोपार्जन करने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे हमारी सखी मंडल की माताएं एवं बहने अपने -आप को आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड नजारत विजय कुमार ने वृद्धा पेंसन प्रमाण-पत्र विधायक पटेल के हाथों वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषो को दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ संजय कोंगारी, सीओ राम बालक कुमार, प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता, उप-प्रमुख सुशील, सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, नाजिर विजय कुमार मंडल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल, भाजपा मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव, कोषाध्यक्ष हिरामन महतो, राकेश बर्णवाल, जय कुमार महतो, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी,आदि।

मंत्री राजेश सोनी, दीपक रजक, संजय कुमार महतो, महेंद्र कुमार महतो, कन्हाई यादव, लालजी महतो, सुरेश मंडल, हेमलाल साव, मिठू यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता, महिला एवं पुरुष शामिल थे।

 191 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *