धीरज शर्मा/(हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh block) के हद में बनासो स्थित पंचायत सचिवालय के पास 24 जून को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल एवं विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सौ केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घघाटन किया।
इस अवसर पर विधायक (MLA) तथा जिप सदस्य ने संयुक्त रूप से कहा कि बनासो के इस टोले में विगत कई दिनों से ट्रांसफार्मर (Transformer) खराब था। जिसके कारण स्थानीय रहिवासियों के घरो में बिजली न रहने के कारण गर्मी में भारी परेशानियां हो रही थी।
ग्रामीण लाभुकों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद बिजली विभाग से आग्रह कर यहां तुरंत नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद रहिवासियों में खुशी का माहौल दिखा। रहिवासियों ने त्वरित पहल के लिए विधायक तथा जिप सदस्य का आभार जताया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply