
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजुरा ग्राम के मुस्लिम टोला में 20 जुलाई को लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित लाठी प्रतियोगिता में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल होकर सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मंत्री स्वयं भी लाठी खेल में शामिल हुए।
लाठी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंत्री ने आयोजकों को साधुवाद दी। साथ हीं इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है। इसके अलावा आपसी भाईचारे का मिसाल कायम होता है। मंत्री प्रसाद ने कहा कि इस क्षेत्र में रहिवासियों का उन्हें आशीर्वाद हमेशा मिलते आया है। मौके पर लाठी खेलकर उन्होंने रहिवासियों का हौसला बुलंद किया। इस अवसर पर उपस्थित कसमार प्रखंड प्रमुख सह बोकारो जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला उपाध्यक्ष नियोती कुमारी, झामुमो नेता मनोहर मुर्मू सहित सैकड़ो आम व् खास उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply