Advertisement

मंत्री योगेंद्र ने मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, दी शुभकामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद 23 जुलाई को रांची स्थित राजभवन में आयोजित झारखंड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंत्री योगेंद्र ने मुख्यमंत्री से औपचारिक भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सहित कई गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम का माहौल गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *