मंत्री ने किया सोना- सोबरन धोती- साड़ी योजना का शुभारम्भ

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। सोना -सोबरन धोती -साड़ी वितरण योजना 2020-21 का शुभारंभ झारखंड के लोहरदगा जिले के 3 प्रखंडों, कूड़ु स्थित बहुद्देशीय भवन, किस्को के एसएस उच्च विद्यालय के ऑडिटोरियम तथा लोहरदगा के नया नगर भवन में 14 अगस्त को योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री उरावं ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि हमने चुनाव पूर्व जो वादा किया था उसे निभा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वोट पाँच साल में होता है। चुने हुए सांसद दिल्ली जाते हैं और विधायक रांची जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य State) की जनता ने कांग्रेस, जेएमएम (JMM) और राजद को बहुमत दिया है। जनता एक बार वोट देती है और सरकार (Government) पाँच साल तक जनता की सेवा करती है। उन्होंने कहा कि सरकार जरुरतमंद लोगों को भोजन, पानी, राशन, दवा तथा अंग वस्त्र देने का काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि 350 रुपए की साड़ी तथा ₹300 की धोती, लूंगी 250रु की मात्रा ₹10 में सरकार दे रही है, जो गरीबों के लाभ के लिए काम कर रही है। यह राशन कार्ड धारियों तक पंचायतो द्वारा पहुंचाई जायगी।

मंत्री ने कहा कि गांव के लोग पेंशन नही मिलने की शिकायत करते थे। अब तीन लाख पैंसठ हजार नए लोगों को पेंसन दी जा रही है। सरकार राशन से पेट, कपड़ों से तन तथा पेंशन से पॉकेट भी भरने का काम कर रही हैं।

बुढ़ापा में लोगों को बाजार जाकर बाजार करने का अवसर बनेगा। बाजार को बढ़ाने के लिए पैसा दे रहे हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि साइकिल अब कक्षा 8 के हरेक जाति के बच्चा/बच्चियों को दिया जायाग।

सरकार ने समय पर अनुदानित दर पर धान बीज मई महीने में बांटा था। हमें खेतीहर परिवार से होने के कारण पता है कि मई माह में बीज बाटेंगे तो जून में खेती की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषक ऋण से कराह रहे थे। हमने आश्वासन दिया था कि हम ऋण माफ करेंगे। अब 50000 रु तक ऋण माफ किए।

उन्होंने कहा कि धान का क्रय 2050 रु प्रति कविंटल की दर से किया गया है। सभी किसानों को धान का मूल्य भुगतान किया गया है। सरकार फिजूल खर्चा में विश्वास नहीं करती है। सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है।

आज अच्छा लग रहा है चुनाव पूर्व जब लोगों के बीच जाते थे तो लोग कहते थे, गरीब हैं, राशन कार्ड नही बनाए, फटे कपड़े, पेंशन नही मिलने की शिकायत करते थे। मंत्री ने कहा आपने जो कहा था उसे पूरा करने का प्रयास किया है।

हर परिवार को राशन कार्ड, हर पंचायत में 5 नया चापाकल बनाने का कार्य कर सभी को पानी पीने की व्यवस्था का कार्य किया। अब भोजन, पानी के बाद तन ढकने की समस्या का समाधान भी धोती, साड़ी, लूंगी योजना के तहत आपको मात्र ₹10 में की जा रही है। सरकार गांव और गरीबो के लिए बनी है।

जिले के पेशरार प्रखंड में आय वृद्धि हेतु नाशपाती का पौधा रोपण पेशरार में किया गया है। जिससे अगले 5 साल में लाखों रुपए आय होने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को छात्रवृत्ति व पुस्तक सरकार देगी। बच्चों को पढ़ाने की चिंता नहीं है।
बच्चो को सिर्फ स्कूल भेजना है।

मौके पर लोहरदगा जिला उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा इस योजना के संबंध में कहा गया कि सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसे पहन आप गर्व महसूस करेगें। किस्को के तिसिया में ब्रिकटिंग प्लांट से गांव के गरीबों को रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य, किस्को प्रखंड में सिलाई उद्योग केंद्र जहां बच्चों का ड्रेस का सिलाई चल रहा है।

इस रोजगार में अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ा गया है।
कृषि कार्य हेतु समय पर बीज की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत यहां से की जा रही है। यह गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा थी धोती साड़ी लुंगी योजना का वितरण किया जाएगा। जिसे साकार किया जा रहा है।

आज कूड़ु, किस्को, लोहरदगा प्रखंड से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। योग्य लाभुक इसका लाभ अवश्य उठाएं। धोती साड़ी की कमी नहीं है, किंतु राज्य सरकार द्वारा सिर्फ टोकन मनी के रूप में राशि ली जा रही है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशित जयसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी अपने प्रखंडों में तथा तीनो स्थल पर क्षेत्र के लाभुक उपस्थित थे।

 635 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *