डीसीएम फड़णवीस के प्रस्ताव पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने लगाई मुहर !

स्वागत योग्य है अनाथ छात्रों को मुफ्त शिक्षा देगी सरकार- श्रीकांत भारतीय

मुश्ताक खान/मुंबई। किसी ने सच ही कहा है “कि” जिसका कोई नहीं उसका खुदा होता है ! इस मुहावरे को भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने चरितार्थ कर दिया है। दरअसल अपने मौलिक अधिकारों को हांसिल करने के लिए राज्य के लगभग सभी अनाथ और बेसहारा छात्रों को उच्च शिक्षा पाने के लिए दर -दर की ठोकरें खानी पड़ती थी।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अनाथ छात्रों की आगे की शिक्षा को सुचारु रूप से बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पेश किया, जिसे अपने ऐतिहासिक फैसले में कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने मंजूरी दे दी।

इस फैसले का भाजपा विधायक श्रीकांत भारतीय ने न केवल समर्थन किया, बल्कि उन्हें बधाई भी दी। चूंकि इससे अनाथालयों से निकलने वाले संस्थागत और गैर-संस्थागत छात्रों को आगे की शिक्षा मुफ्त में मिलेगी। इस फैसले का राज्य में चौतरफा स्वागत किया जा रहा है।

राज्य में अनाथ बालक-बालिकाओं की शिक्षा फ्री

गौरतलब है कि बालक और बालिकाओं के लिए राज्य सरकार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित महाराष्ट्र में कुल 267 अनाथ आश्रम हैं। इनमें अधिकांश की हालत बद से बत्तर हो चुकी हैं। बता दें कि इन आश्रमों में शिक्षारत एक से बढ़ कर एक हुनरमंद और जांबाज छात्रों की फेहरिश्त काफी लंबी है, जो समय समय पर देश और विदेशों में भारत का नाम रौशन करते हैं। यहां बताना चाहता हूं कि अनाथ बच्चों में ईश्वरीय शक्ति और भी बहुत सारे गुण होते हैं।

बहरहाल राज्य सरकार के इस फैसले ने अनाथालयों के संचालकों में खुशी का माहौल है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले ने अनाथ छात्रों के हौसले को और बुलंद कर दिया है। हालांकि सरकार के इस फैसले का चौतरफा स्वागत और तारीफ की जा रही है।

जारी रहेगा तर्पण फाउंडेशन का संघर्ष विधायक

अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए संघर्ष कर रही तर्पण फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष भाजपा विधायक श्रीकांत भारतीय ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से अनाथालयों में शिक्षारत छात्रों की आगे की शिक्षा को लेकर मैं चिंतित था। लेकिन मौजूदा सरकार के ऐतिहासिक फैसले ने पुरे राज्य को चौंका दिया है। उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने मुहर लगाकर इन बच्चों के जीवन में खुशियां भर दी है।

विधायक श्रीकांत भारतीय ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मंत्रियों का आभार भी माना है। विधायक श्रीकांत भारतीय ने बताया की अनाथ छात्रों का मुद्दा काफी संवेदनशील था, बावजूद इसके राज्य सरकार ने इसे मंजूरी दे दी।

Tegs: #Minister-chandrakant-patil-approved-the-proposal-of-dcm-fadnavis

 93 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *