ठगी के शिकार प्रवासी मजदूर लगा रहे हैं न्याय की गुहार

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर व इसके आस पास के क्षेत्रों के प्रवासी मजदूर रोजगार के अभाव में देश विदेश में जाने लिए मजबूर है। हाल यह है कि विदेशों में जाने के लिए वे दलालो (बिचौलियों) के चंगुल में फंस जाते हैं। कई मजदूर विदेश जाने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी के शिकार हो रहे हैं।

ताजा मामला गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर, डुमरी व् हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के 16 मजदूरों को दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी से जुड़ा है। ठगी के शिकार हुए मजदूरों ने बगोदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

मजदूरों ने पुलिस (Police) को दिये तहरीर में कहा है कि दुबई में काम दिलाने के नाम पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के उच्चाघाना निवासी भास्कर कुमार महतो ने 16 मजदूरों से छ:लाख 88 हजार रूपये की ठगी कर लिया है। भास्कर द्वारा नकली बिजा, थ्री सीसी कम्पनी का ऑफर लेटर दिया।

उसके द्वारा कई दस्तावेज नकली दिया गया। महीनों बीत जाने के बाद विदेश भेजने के नाम पर टल मटोल करता रहा है। इससे पता चलता है कि हम सभी मजदूर ठगी के शिकार हो गये है।

मजदूरों ने भास्कर कुमार महतो के खिलाफ बगोदर थाना (Bagodar Police station) में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ठगी के शिकार हुए मजदूरों में बगोदर दामा के जगदीश महतो, नागेशवर महतो, विश्वनाथ महतो, पथलडीहा के सुरेन्द्र महतो, बनपूरा के महेन्द्र महतो, बीरेन्द्र महतो, आदि।

पोखरिया के डेगलाल महतो, डुमरी प्रखंड के गलागी निवासी उमेश प्रसाद महतो, नगलो को शिव नारायण महतो, पेडरियाटांड के दमोदर महतो, निमियाघाट के रामेश्वर महतो, विष्णुगढ़ प्रखंड मडमो के राजकिशोर महतो, खरना के रोहित महतो, तोपचाची के रमेश महतो, नावाडीह प्रखंड चपरी के विशाल महतो आदि शामिल है।

इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा वे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 380 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *