कैमरून में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की हुई वतन वापसी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। मजदूरों ने पिछले दिनों वीडियो संदेश जारी कर केंद्र व राज्य सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगायी थी।

राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया था। खासकर झारखंड के मंत्री बेबी देवी के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया, जिसके बाद कैमरुन में फंसे प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी संभव हो सका है।

ज्ञात हो कि, बीते चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण कैमरुन में फंसे प्रवासी मजदूरों को खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। इसे लेकर बीते दिनों कामगारों ने वीडियो संदेश जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड तथा भारत सरकार हरकत में आयी।

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे को लेकर गंभीरता दिखाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की थी।भारतीय दूतावास में बकाया मजदूरी और वतन वापसी को लेकर संबंधित कंपनी और मजदूरों के बीच वार्ता हुई थी।

इसका निष्पादन विनायक कंपनी तथा एलएंडटी कंपनी की मध्यस्थता के कारण सफल हो पायी और चार माह का बकाया मजदूरी भुगतान के साथ प्रवासी मजदूरों के वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया।

वतन वापसी की खबर की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है। बताया जाता है कि कैमरून में झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर कार्यरत थे। कुल 27 मजदूर में से 18 मजदूर बोकारो, 4 मजदूर गिरिडीह और 5 हजारीबाग जिला के रहने वाले है।

बोकारो जिला के रहने वाले मजदूरों में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड के हद में पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखूंटा रहिवासी मोहन महतो, जगदीश महतो, गोविंद महतो, डेगलाल महतो, चुरामन महतो, मुरारी महतो, पुसन महतो और लखीराम।

गोनियाटो रहिवासी महेश कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, दामोदर महतो और मुकुंद कुमार नायक। घवईया रहिवासी अनु महतो और धनेश्वर महतो। नारायणपुर रहिवासी परमेश्वर महतो. रालीबेड़ा रहिवासी शीतल महतो और कुलदीप हांसदा शामिल है।

गिरिडीह जिला के हद में सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी रहिवासी सुकर महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के विजय कुमार महतो, अतकी रहिवासी रमेश महतो और दूधपनिया रहिवासी दौलत कुमार महतो, जबकि हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामुन रहिवासी बिसुन, खरना रहिवासी छात्रधारी महतो व् भीखन महतो।

जोबर रहिवासी टेकलाल महतो तथा चानो रहिवासी चिंतामण महतो के नाम शामिल हैं। वतन वापसी सहयोग कार्य के लिए प्रवासी मजदूरों ने सरकार एवं प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली सहित मीडिया के प्रति आभार जताया है।

 56 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *