Advertisement

विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बीते 3 अक्टूबर को विष्णुगढ़ प्रखंड के चलानिया गांव के प्रवासी मजदूर मनोज सिंह पिता बासदेव सिंह कि मुंबई में मौत हो गई।

बताया जाता है कि अत्यंत गरीबी के कारण पलायन कर मनोज सिंह महाराष्ट्र के बेलापुर के एक एयरपोर्ट में कार्यरत था। काम करने के दौरान उसे चोट लग गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक मनोज सिंह का शव बड़ी मशक्कत के साथ बीते 4 अक्टूबर को आठ बजे रात्रि में उसके पैतृक गांव चलानिया लाया गया। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गया।

जानकारी के अनुसार मनोज सिंह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। अत्यंत गरीब होने के कारण घर का सारा बोझ उसके कंधों पर था। पिछले तीन महीने पहले शॉर्ट सर्किट से मृतक के घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत कई अन्य सामान जल गया था। इस बाबत कोई भी अधिकारी द्वारा उनके आवास मुहैया तो दूर की बात किसी प्रकार की सहायता उनके घर में नहीं दी गई।

मृतक मनोज सिंह अपने पीछे तीन पुत्री, एक पुत्र और अपनी पत्नी को छोड़ कर चला गया है। उनके परिवार के सामने आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्हें किसी प्रकार की सहायता अभी तक नहीं दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *