Advertisement

चांदो के प्रवासी मजदूर की बैंगलोर में मौत,परिवार को शव लाने में परेशानी

परिजन व् झारखंड प्रवासी नियंत्रण श्रम विभाग से लगाया गुहार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो रहिवासी अवधेश सिंह के 27 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह की बंगलौर में ईलाज के दौरान वहां की अस्पताल में बीते 11 जनवरी को मौत हो गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार शव को अपने घर चांदो लाने में परिवार वालों को काफी फजीहत हो रही है।अपने स्तर पर युवक के शव को लाने में परिवारजन समर्थ नहीं है। मृतक की पत्नी व बच्चे शव से लिपटकर वहीं रो-विलख रहे हैं।

विवश होकर मृतक के पिता अवधेश सिंह ने झारखंड सरकार के प्रवासी नियंत्रण कक्ष (श्रम विभाग) को 12 जनवरी को पत्र लिखकर अपने पुत्र के शव को गांव मंगवाने की फरियाद की है। यहां के जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता अशोक मुर्मू ने इस मामले में मदद की है।

बता दें कि, युवक नंदकिशोर सिंह कर्नाटक की राजधानी बंगलौर स्थित उदयनगर दूरवाणीनगर के एमजी कांप्लेक्स फोर्स-सिक्योरिटी एलाइड सर्विसेस में कार्यरत था। आवेदन के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार था, जिसकी चिकित्सा वहीं के ईस्ट प्वाइंट हॉस्पिटल में भर्ती था। ईलाज के दौरान बीते 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पिता अवधेश सिंह ने झारखंड सरकार से वहां से पुत्र का शव मंगवाने सहित उक्त कंपनी से समुचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *