फुसरो बाजार में व्यापार बढे और लोग तरक्की करें-गौरव
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो मेन रोड स्थित रहीमगंज मे एक अक्टूबर को एमएचआईएन (MHIN) स्टाइल मेंस वेयर शोरूम का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आबिद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोरूम उद्धघाटन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव ने कहा कि फुसरो बाजार में इसी तरह दुकान खुलती रहे और व्यापार बढ़े। जिससे मेरा फुसरो बाजार और तरक्की करें। उन्होंने उपस्थित दुकानदारों को उचित मूल्य पर कपड़े की बिक्री करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में अपने ग्राहक का ध्यान रखते हुए कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करे। उद्धघाटन के पश्चात लोगों की समस्याएं को सुनकर समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को यूथ कांग्रेस का सदस्य बनने को कहा।
शोरूम संचालक राजा अंसारी ने बताया कि यहां नए-नए मेंस वियर के कपड़े उचित दाम पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अंसारी ने दुकान पहुंचे सभी को शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी। इस मौके पर तौकीर अहमद, आकिब जावेद, तौसीफ अहमद, पिंटू अंसारी, रिंकू अंसारी,बंटी अंसारी सहित सैकड़ों रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply