कुर्ला पहुंचा मेट्रो 2 बी परियोजना

इस साल के अंतिम दिन तक जारी रहेगा आदेश-विनायक ढाकने

मुश्ताक खान/मुंबई। चूनाभट्टी ट्रैफिक पुलिस ने एक अधिसूचना जारी किया है, जो 31 दिसंबर तक मान्य होगा। चूनाभट्टी ट्रैफिक के वरिष्ठ अधिकारी दिपक बगल के अनुसार मेट्रो 2 बी परियोजना के कारण एस जी बर्वे मार्ग पर 13 अक्टूबर से आने – जाने के रास्ते में बदलाव किया गया है। मार्ग परिवर्तन के दौरान चार पहिया व अन्य वाहनों के लिये वैकल्पिक रास्ते का प्रावधान किया गया है। ताकि मुंबईकरों को असुविधा न हो।

पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner) विनायक ढाकने (पूर्वी उपनगर), परिवहन, मुंबई ने एक अधिसूचना जारी कर प्रेस को यह जानकारी दी है, कि एस. जी बर्वे मार्ग पर एक स्तंभ (मेट्रो का पिलर) बनने वाला है।

उक्त कार्य के लिए एस. जी बर्वे मार्ग पर स्थित शिवश्रृष्टि नाला से लेजर नेहरूनगर जंक्शन (कुर्ला सिग्नल) जाने वाली सड़क को अस्थाई रूप से चौपहिया, भारी वाहनों और बेस्ट बसों के लिए बंद कर यातायात को डायवर्ट किया जाना है।

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और सरकारी अधिसूचना और सरकारी अधिसूचना संख्या एमवीए के तहत आदेश जारी किया गया है।

शिवश्रृष्टि नाला

शिवसृष्टि नाला से नेहरूनगर जंक्शन (कुर्ला सिग्नल), मुंबई 2 कामगर नगर रोड और ठक्कर बप्पा कॉलोनी रोड यहां से एस जी बर्वे मार्ग तक एक तरह से यातायात के लिये सड़क खुला रहेगा।
वहीं वसंतराव नाइक मार्ग एस जी बर्वे मार्ग से बलशीराम सीताराम चौक का समावेश है।

वैकल्पिक मार्ग –

कुर्ला पूर्व स्टेशन, एस जी बर्वे से नेहरू नगर जंक्शन (कुर्ला सिग्नल) की ओर जाने वाले वाहन शिवसृष्टि नाला में दायें मुड़ेंगे और शिवश्रीति रोड होते हुए ईस्टर्न एक्सप्रेसवे से आगे बढ़ेंगे। नेहरू नगर जंक्शन से भी कुर्ला स्टेशन (Kurla Station) की ओर बर्वे रूट से जाने वाले वाहनों को कुर्ला सिग्नल से डायवर्ट किया जाएगा।

एस जी बर्वे मार्ग से, वसंतराव नाइक मार्ग पर बाएं मुड़ें, फिर शिवसृष्टि मार्ग पर दाएं मुड़ें, और शिवसृष्टि नाला से, फिर से आप मनचाहे गंतव्य तक जा सकते हैं।

 152 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *