Advertisement

दहेज मुक्ति के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं का सदस्यता ग्रहण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत में दहेज मुक्त झारखंड बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता ग्रहण अभियान चलाया गया। मौके पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि वे दहेज प्रथा (Dowry system) बंद करने का काम करेंगे।

दहेज मुक्त झारखंड अभियान के तहत गोमियां प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर महतो द्वारा लगातार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दहेज मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान एवं सदस्यता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मनोज कुमार वर्मा एवं होसिर पंचायत के चरकू यादव ने समाज के प्रति अच्छे कार्यों को देखते हुए 6 अगस्त को सदस्यता ग्रहण किया।

साथ हीं संकल्प लेते हुए कहा कि इसके लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा एवं गांवो में जा जाकर महिलाओं एवं पुरुषों को इकट्ठा कर दहेज लेन-देन की प्रथा बंद करने के लिए जागरूक करना होगा।

इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर महतो ने कहा कि दहेज प्रथा एक बहुत बड़ी कुप्रथा है। जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए लोगों द्वारा बहू बेटियों पर अत्याचार किया जा रहा है।

जिसे हमारी बेटीयां सहन नहीं कर पाती और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाती है। महतो ने कहा कि दहेज प्रथा को बंद करना बहुत जरूरी है। इसके लिए ऊंची सोच और नेक इरादे के साथ काम करना होगा। मौके पर अजय तिवारी, बबलू कुमार शर्मा, गोपाल यादव, शिव शंकर स्वर्णकार, पारस वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *