Advertisement

मेघदूत लिस्नर्स ने घनश्याम नायके उर्फ नट्टू काका के निधन पर जताया शोक

टीवी धारावाहिक में निभा रहे थे नट्टू काका के किरदार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सोनी टीवी (Soni TV) के सब चैनल पर निर्माता असित मोदी द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका’ की भूमिका निभा रहे घनश्याम नायके का बीते 3 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसक व लाखों चहेते दर्शक काफी शोकाकुल हुए हैं।

बता दें कि टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी भूमिका को बच्चे सहित परिवार के सभी सदस्य बड़ी चाव से देखा व प्रशंसा किया है। गुजरात प्रांत के हद में मेहसाना जिले के छोटा सा कस्बा उत्थाई में दिवंगत घनश्याम नायके का जन्म 12 मई 1944 को हुआ था। उनका निधन बीते 3 अक्टूबर को 76 वर्ष की उम्र में हो गई। वे कैंसर रोग से पीड़ित थे।

नट्टू काका के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मेघदूत रेडियो लिस्नर्स सह सिने दर्शक क्लब के लुधियाना से मंजीत कुमार छाबड़ा, नैनू छाबड़ा, बिनु छाबड़ा, गुजरात से चांदनी पटेल, बिपिन मेहता, बेरमो(झारखंड)से अजीत जयसवाल, डॉ शत्रुघ्न सिंह, देवब्रत जयसवाल, प्रो अनूप चटर्जी, रांची से मो नौशाद खान, महाराष्ट्र से सुनैना आदि ऑनलाइन शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *