Advertisement

अधिग्रहित भूमि सत्यापन को लेकर बैठक

अपर समाहर्ता ने जिले में सीआईएल की अनुषंगी सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल अधिकारियों के साथ की बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। जिला उपायुक्त (District Deputy Commissioner) के निर्देश पर एक सितंबर को बोकारो जिला समाहरणालय सभाकक्ष में अपर समाहर्ता सादात अनवर ने कोल बियरिंग एरिया (सीबीए) एक्ट के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि का सत्यापन को लेकर संबंधित कंपनियों के महाप्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

बैठक में अपर समाहर्ता अनवर ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य सरकार ने सीबी एक्ट के तहत अधिग्रहित भूमि में से जीएम लैंड एवं जीएम जेजे की जानकारी मांगी है। इसको लेकर पूर्व से ही पत्रचार किया गया है।

कई कंपनियों द्वारा प्रतिवेदन भूमि सत्यापन के लिए कार्यालय को उपलब्ध भी कराया गया है, लेकिन उसमें कुछ जानकारियां स्पष्ट नहीं है।

इसलिए एक बार पुनः जांच करते हुए उपलब्ध कराएं गए प्रपत्र में विस्तृत जानकारी व उससे संबंधित दस्तावेज एक सप्ताह में 8 सितंबर से पूर्व कार्यालय को उपलब्ध कराएं। ध्यान रहें प्रतिवेदन में किसी तरह की त्रुटि नहीं हो।

उन्होंने उपस्थित कम्पनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि कितनी भूमि अधिग्रहित हुई है, किस माध्यम से सीबी एक्ट/एलए/ सेल आदि से, उसमें कितने गांव शामिल है। उक्त भूमि की प्राकृति, प्लांट संख्या/एकड़/रकवा आदि की विस्तृत जानकारी दें। साथ ही, यह भी बताएं कि अधिग्रहित भूमि में कितने क्षेत्र में खनन कार्य हो गया है।

कितने में खनन कार्य चल रहा है और कितने क्षेत्र में खनन कार्य प्रस्तावित है। बैठक में सीसीएल के कथारा/बी एंड के/रजरप्पा/कोतरे बसंतपुर पचमों/ ढ़ोरी/बीसीसीएल के बरोरा/अमलाबाद प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एवं प्रतिनिधि, नावाडीह अंचलाधिकारी अशोक कुमार, गोमियां अंचलाधिकारी संदीप अनुराग, बेरमो अंचलाधिकारी मनोज कुमार, चंदनकियारी अंचलाधिकारी रामा रविदास, डीपीएमयू के संजय कुमार, राजस्व शाखा के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *