Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) 31 अक्टूबर को बोकारो आएंगे।

इसकी तैयारी को लेकर भाजपा फुसरो मंडल के पदाधिकारियों की बैठक 29 अक्टूबर को फुसरो बाटा गली स्थित वार्ड पार्षद भरत वर्मा के आवास में आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह उपस्थित हुए।

बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह और दिनेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के 31अक्टूबर को बोकारो प्रवास कार्यक्रम की सफलता की रणनीति तैयार की गई।

यहां जोरदार स्वागत व कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर दीपक गिरी, शंकर सिन्हा, रमेश स्वर्णकार, लक्ष्मण वर्मा, अरुण कुमार, एनके सिंह, अजय कुमार सहित दर्जनों भाजपायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *