भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गिरिडीह उपायुक्त घेराव कार्यक्रम को लेकर बैठक।

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय घेराव को लेकर 9 जुलाई को जिला के हद में सिकदारडीह में बैठक की गयी।

भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह जिला प्रभारी बबिता झा ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में आगामी होने वाली उपायुक्त कार्यालय के घेराव हेतु रणनीति तैयार की गयी। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के उदनाबाद ग्राम, नगर सिकदारडीह में बैठक कर सभी महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपायुक्त कार्यालय घेराव में उपस्थित होने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा सिकदारडीह में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। बताया जाता है कि जिला प्रभारी बबिता झा ने भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे से भी मिलकर तथा वार्ता कर उक्त घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। झा ने कहा की झारखंड की महिला विरोधी सरकार में सबसे ज्यादा अगर कोई त्रस्त है तो वह महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न का मामला अगर दर्ज है तो वह झारखंड में है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव की संख्या कम से कम 5 हजार की गई है, लेकिन गिरिडीह में 5000 पार की संख्यां में महिलाएं उपस्थित होकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी।

जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि गिरिडीह जिला के सातों विंग में एक मुख्य विंग हमारी महिला मोर्चा भी है। वे सहयोग कर उपायुक्त कार्यालय का घेराव को सफल बनाने में अपना सहयोग देंगे। विनिता कुमारी ने कहा कि महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूरी सहयोग में टीम को करूंगी। संगीता सेठ ने कहा कि आज मैं विस्तर पर होकर भी संगठन के लिए काम कर रही हूं।

कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी है, लेकिन झारखंड सरकार में अगर सबसे ज्यादा कोई ठगा जा रहा तो वह महिला है। सबसे ज्यादा अगर जुल्म का कोई शिकार हो रही है तो वह हमारी महिला बहने हैं। यह अब नही चलेगा। इस परिवार वादी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का अब समय या चुका है। हम इस सरकार को उखाड़ फेंक कर ही दम लेंगे।

बैठक में प्रभारी बबिता झा, प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी, जिला महामंत्री उषा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, मंत्री मीना गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य पिंकी सिंह, ममता देवी, नीतू शोला, कुसुम सिन्हा के अलावा चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष रीना मंडल, पिंकी कुमारी, रीना शर्मा तथा प्रमिला महादेवन के साथ साथ आसपास की ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

 75 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *