Advertisement

भेलवारा के पत्थरचूआ में होनेवाले वन पर्यावरण मेला को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में भेलवारा के पत्थरचूआ में आगामी 29 अक्टूबर को पर्यावरण का 19 वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी को लेकर इको वन समिति भेलावारा द्वारा 10 अक्टूबर को बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता वन समिति के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार व संचालन खुबलाल भारती ने किया।

इस अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड वन समिति के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने कहा कि यहां पर्यावरण मेला हम लोग पिछले 19 वर्षों से मनाते रहे हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग 500 एकड़ में फैला है। इस जंगल में तत्काल 165 जातियों का पेड़ उपलब्ध है, जो हम लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसे संभाल कर रख दिया है। आगे हम लोगों को भी संभाल कर रखना है।

बैठक में पर्यावरण मेले के सफल संचालन के लिए एक समिति का विस्तार किया गया, जिसका अध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष गंगाधर कुमार, सचिव झमन कुमार एवं 21 सदस्यों का चयन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा आगामी 29 अक्टूबर को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा नकुल प्रसाद, राम किशोर प्रसाद, ओमप्रकाश रजवार, नागेश्वर कुमार, विनोद कुमार, पवन कुमार, तुलसी पटेल, घनश्याम महतो, टेकनारायण कुमार, गुरु प्रसाद, सिकंदर कुमार, गिरधारी कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *