दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कथारा चार नंबर में बैठक का आयोजन

अजय लगातार आठवीं बार सचिव व् चंद्रशेखर बने कोषाध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गोमियां प्रखंड के सीमा पर स्थित कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रबुद्ध जनों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल तथा संचालन तपेश्वर चौहान ने किया।

बैठक में कमिटी के पूर्व सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा बीते वर्ष 2023 में संपन्न दुर्गा पुजा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही सर्वसम्मति से समर्थन प्राप्त कर पूर्व की कमेटी को अध्यक्ष के आदेश अनुसार भंग किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक में चर्चा की।

जानकारी के अनुसार बैठक में काफी मंथन के बाद सर्वसम्मति से महाप्रबंधक कथारा को संरक्षक, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार को अध्यक्ष, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को सह रक्षक, अजय कुमार सिंह को लगातार आठवीं बार सचिव, चंद्रशेखर प्रसाद को भी आठवीं बार कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर मथुरा सिंह यादव, तपेश्वर चौहान, देवेंद्र यादव, बिरजा लाल, सहायक सचिव एम एन सिंह, विजय यादव, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष संतोष सिन्हा को बनाया गया।

बैठक में पूजा आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सहयोग राशि ₹1100 तय किया गया। बैठक में अपनी बात रखते हुए सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी पूजा का आयोजन आकर्षक एवं भव्य रूप से करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है, क्योंकि यह सार्वजनिक पूजा है और पूजा से मन को शांति और सुकून प्राप्त मिलती है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बच्चे पूजा के इंतजार में रहते हैं। पूजा के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ मेला बाजार में आसपास के रहिवासी मनोरंजन का भी आनंद लेना चाहते हैं। जिससे जीवन जीने का मजा ले पाते हैं।

हर चीज की व्यवस्था को ध्यान रखते हुए सभी के सहयोग से पूजा को सफल बनाना बड़ी जिम्मेवारी के साथ चुनौती भी है। जिसे सामूहिक सहयोग के साथ सफल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द बैठक आयोजित कर पूजा की तैयारी की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, बालेश्वर गोप, दशरथ महतो, देवेंद्र यादव, एम एन सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, विजय यादव, हेमंत प्रसाद, सुरेश ठाकुर, जयदेव यादव, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, बिरजा लाल, विजय चौहान, प्रमोद यादव, मुकेश गिरि, विजय नायक, विनेश्वरि नोनिया, भीखम कुमार, ज्योतिर्मय मंडल, विजय चौहान, धनेश्वर यादव, गंगा, मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय सहित अन्य शामिल थे।

 61 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *