बैठक में अब तक की तैयारियों की समीक्षा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रीकृष्ण चेतना जागरण समिति के बैनर तले 20 जुलाई को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित राहर दियारा चौक स्थित दुखहरणी माता मंदिर प्रांगण में बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में आगामी 16 अगस्त को होने वाले श्रीकृष्ण शोभायात्रा की अब तक की तैयारियों और आगे कार्यक्रम कैसे सुव्यवस्थित हो, इस पर गहन चर्चा की गई। सदस्यों ने बैठक में अपने -अपने सुझाव रखे।सदस्यों ने बताया कि गांव -गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा जन संपर्क एवं प्रचार- प्रसार जारी है। सभी सदस्य अपने -अपने गांव में भी जानकारी देने का काम कर रहे है। यह शोभायात्रा 16 अगस्त को राहर दियारा चौक से शुरू होकर रजिस्ट्री बाजार होते हुए महारानी चौक भरपुरा, शाहपुर होते राहर दियारा चौक पहुंचेगी।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक डॉ अवधेश कुमार, यात्रा सचिव वैभव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजित कुमार, राकेश कुमार, यशवंत कुमार, सतीश कुमार, पशुराम कुमार, सतीश कुमार, अखिलेश राय, लालबाबू पटेल, राम विनोद राय, ऋषि देव राय, दीपक कुमार, अतुल कुमार, पीयूष कुमार, रूपेश कुमार, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, सचिन कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, शेखर राय, कन्हैयाजी, मुकुंद, सचिन, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, अनुज कुमार, कुणाल कुमार, राजवीर कुमार, अनिकेत कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, पीयूष कुमार, राजेश राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()














Leave a Reply