Advertisement

युवा क्रांति दल द्वारा तुपकाडीह में विस्थापित संगठन की बैठक

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। युवा क्रांति दल द्वारा 29 अक्टूबर को तुपकाडीह स्थित लक्ष्मी मंदिर में विस्थापित संगठन की बैठक मदन मोहन महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन सहदेव साव ने किया।

इस अवसर पर विस्थापितों की संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विस्थापित नेता सह संयोजक पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल एवं पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) प्रबंधन द्वारा विस्थापितों का अधिकार छिनने का काम किया जा रहा है।

प्रबंधन विस्थापितों के हजारों एकड़ जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है। जिस भूमि पर प्रबंधन अपना प्लांट का काम नहीं कर रहा है, वैसे भूमि को विस्थापितों को लौटा देना चाहिए। अगर प्रबंधन ऐसा नहीं करता है, तो विस्थापितों के 24 संगठन एक साथ मिलकर आंन्दोलन करेगा।

नेताद्वय ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने  दिया जायेगा। अनाधिकृत रूप से खाली पड़ी जमीन को विस्थापितों को लौटाने के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सभा को तांतरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया टीना देवी, चास मुखिया संघ अध्यक्ष मंतोष सोरेन, मो. सहजाद, मदन मोहन महतो, दुर्गा साव ने संबोधित किया।

मौके पर मुख्य रूप से सिधेश्वर मिश्रा, प्रहलाद महतो, सुभाष चन्द्र ठाकुर, मानिक महतो, बुटन हजाम, महानन्द हजाम सहित सैंकड़ों विस्थापित कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *