तेनुघाट में मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम का समापन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में बीते 29 मई से चल रहे मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम का 14 जून को समापन किया गया।

मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम में अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, सभी मध्यस्थ, पैनल अधिवक्तागण, पुलिस अधिकारीगण, पीएलवी गण की सराहनीय भूमिका रही। इस मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम में 15 मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मन का मिलन करवाया गया। साथ हीं उक्त मामलों को निष्पादन के लिए भेजा गया।

उक्त मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम में 100 से अधिक अनुमंडल क्षेत्र के रहिवासियों को विधिक परामर्श दिया गया एवं लगभग 250 से अधिक आवेदन मध्यस्थता हेतु प्राप्त किया गया। जिसमें 15 से ज्यादा मामलो का सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया।

अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी को भी मध्यस्थ के बारे में विशेष जानकारियां दी गई। साथ ही कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए 12 से 16 जून तक चल रहे पाँच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।

मन का मिलन पखवारा में मध्यस्थ अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, हरिशंकर प्रसाद, तपन कुमार डे, राजीव कुमार तिवारी, महुआ कारक, पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद, देवदत्त तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, नरेश कुमार सहित अनुमंडल के थाना प्रभारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सुभाष कटरियार, नरेंद्र सिंह, मो. मोबिन, मो. साबीर, तेजु करमाली आदि अधिवक्ता भी मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

 189 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *