Advertisement

पाथरडीह में फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में पाथरडीह स्थित चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में 20 जुलाई को फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी।

आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, एकता और विस्तार, व्यपारिओं की सुरक्षा को लेकर आगामी 24 जुलाई को होने वाले जिला चेम्बर के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक को लेकर एवं आने वाले समय में पुरे जिला को जोड़कर एक बड़ा सम्मलेन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका एवं संचालन जिला महासचिव अजय नारायण लाल ने किया। बैठक में वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, अवधेश मिश्रा, श्रवण सिन्हा, अजय वर्मा, नविन केसरी, सुदीप्तो चक्रवर्ती, गुलाब साव, शैलेश सिंह, अभिशेख विश्वकर्मा, हरपाल सिंह सलूजा, मनोज कुमार वर्णवाल, अरविंद कुमार, जायलेदु साव आदि दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *