प्रखंड स्तरीय विप्र समाज का मिलन समारोह संपन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विवेकानंद सेवा आश्रम परिसर में बीते 8 जनवरी को प्रखंड स्तरीय विप्र समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता रोहितानंद मिश्र व संचालन राजेन्द्र पांडेय तथा बटेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरूआत विवेकानंद सेवा आश्रम की बालिकाओं द्वारा अतिथियों के स्वागत गान, गुरू वंदना, स्वदेश मंत्र तथा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विप्र समाज के अध्यक्ष अमरेश गणक ने कहा कि भारत को आदि काल से विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त है। इसे पुनः विश्व की सर्वश्रेष्ठ पंक्ति में लाने के लिए समाज का संगठित होना आवश्यक है। एकजुटता के लिए शिक्षा एवं संस्कार दोनों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में संस्कृत विद्यालय की स्थापना हेतु हरसंभव सहयोग रहेगा।

इसके लिए शिक्षा मंत्री से मिलकर अवगत कराया जाएगा। समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को उन्होने मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

प्रखंड अध्यक्ष रोहितानंद मिश्र ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए पुनर्जागरण की जरूरत है। सभी विप्र समाज एकजुट होकर हरेक चुनौतियों का मुकाबला करेंगे तो सारी समस्याएं दूर होगी। बच्चों को संस्कृत, संस्कृति तथा संस्कार से जोड़ने की बात कही।

प्रखंड में समाज का कार्यालय खोलने के अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े रहिवासियों को सहयोग, उनकी पुत्रियों के शादी विवाह या बीमार परिवार को समाज से सहयोग करने का उन्होंने आश्वासन दिया।

समारोह को महादेव वैद्य, महेश्वर मिश्र, अनिल मिश्र, राजेश्वर पाठक, रामप्रसाद पांडेय, आनंद पांडेय, श्रीकांत पांडेय, डॉ अनंत पांडेय समेत अन्य ने भी सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक दृष्टिकोण से विप्र समाज को मजबूत बनाने पर विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन यशवंत मिश्रा ने किया।

मौके पर विरेन्द्र उपाध्याय, कालीचरण पांडेय, सुरेश मिश्र, गणेश पांडेय, उमेश मिश्र, रविन्द्र पाठक, सुनील पांडेय, संजीत मिश्र, रोशन पांडेय, निरंजन मिश्र, अजीत मिश्र, विनय पाठक, ऋत्विक मिश्र, श्रीकांत मिश्र, महेन्द्रनाथ मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, शत्रुध्न तिवारी, पवन मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र समेत पूरे प्रखंड के ब्राह्मण समाज के गणमान्य मौजूद थे।

 167 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *