होली के मौके पर मटका फोड़ प्रतियोगिता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हिन्दू आस्था का प्रतीक होली पर्व के अवसर पर बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा, फुसरो, कथारा, जारंगडीह व आसपास क्षेत्रों में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता रहिवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। मटका फोड़ में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा,जारंगडीह व आसपास शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण ढंग से सोल्लास होली का त्योहार मनाया गया। क्षेत्र में सभी जगहों पर सार्वजनिक रूप से होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कई जगहों पर मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया।

बताया जाता है कि गोमियां प्रखंड के हद में कथारा महली बांध केंदुआ टोला में नवयुवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंदुआ टोला प्रांगण में मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बांध पंचायत के कई नवयुवक मंडली प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में विरगु ग्रुप केंदुआ टोला प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता एवं योगेंद्र यादव ग्रुप भुरकुण्डवा बस्ती द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का पुरस्कार प्राप्त किया।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पंसस चंद्रदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर कमिटि के अध्यक्ष मिथलेश रजवार, उपाध्यक्ष विनोद रजवार, सचिव भुनेश्वर रजवार, कोषाध्यक्ष निरंजन रजवार, शक्ति सिंह, तुलसी रजवार, तेजन सिंह, मनी लाल सिंह, विरगु रजवार, शैलेन्द्र रजवार, अरुण रजवार, दिगंबर रजवार, शंकर रजवार, खिरोधर रजवार, जागेश्वर रजवार, धनेश्वर सिंह, बिल्टू रजवार, अनील रजवार, करण रजवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 246 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *