Advertisement

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो थाना (Bermo Police Station) के हद में फुसरो स्थित रामरतन हाई स्कूल के पीछे बने कबाड़ गोदाम में 14 दिसंबर की संध्या भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे टायर धू-धूकर जल गए।

जानकारी के अनुसार अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की खबर लगते ही बेरमो थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गयी और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

गनीमत रहा कि लोगों की नजर आग पर पड़ गई। जिससे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *