Advertisement

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के बलकमक्का गांव में शहीद सोहर महतो, बोधराम, साधु, सैनाथ, सनिचर, रामधनी मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिवार जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने बारी-बारी से शहीद के बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ ही झारखंड (Jharkhand) अलग राज्य के शहीद परिजनों को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के जिलाध्यक्ष शंभु लाल यादव के द्वारा कंबल एवं वस्त्र देकर सम्मानित करने का काम किया गया।

सभी ने एक साथ मिलकर आवाज बुलंद करते हुए नारा लगाते हुए कहा की झारखंड के आंदोलनकारी वीर शहीदों अमर रहे, स्वर्गीय टेकलाल बाबू अमर रहे, विनोद बाबू अमर रहे। कार्यक्रम (Program) की अध्यक्षता झामुमो नेता कपिल देव चौधरी एवं संचालन पुरण महतो के द्वारा किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की प्राप्ति लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता शहीद हुए हैं।

उसी में से रामधनी मंडल, साधु सनीचर सैनाथ सोहर मोहर केवल बोध राम है। शिबू सोरेन, टेकलाल महतो, बिनोद बिहारी महतो के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य बना है। यहां सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं (Workers present) ने भी संबोधन किया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवी राम हेंब्रम, नीलेश पाठक, मीडिया प्रभारी संजय पटेल, राम किशोर महतो, महेंद्र यादव, पुरन महतो, विजय माल्या, प्रकाश महतो, अनिल पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *