डंक पर डंक खाए फिर भी!
मुश्ताक खान/मुंबई। सांपों को खिलौना समझने वाले मार्शल लॉरेंस (Marshal Lawrence) ने पिछले चार वर्षों में मुंबई की विभिन्न सोसायटियों व स्थानों से करीब तीन हजार सांपों को रेस्क्यू करके पकड़ा और वन विभाग (Forest Department) के हवाले कर दिया।
इस दौरान उन्हें कई बार विभिन्न प्रजातियों के सांपों ने डंसा और उनके हाथों को चबाने की कोशिश की है। मार्शल के अनुसार अब तक 270 सांपों की प्रजातियों की पहचान हो चुकी है। हालांकि हर बार कोई न कोई नए सांप को रेस्क्यू करने का मौका मिलता है।
भारत में अब तक पकड़े गए करीब 70 प्रजातियों के सांप खतरनाक और जहरीले पाए गए। उन्होंने बताया कि मुंबई सहित महाराष्ट्र के तरल इलाकों में अजगर सांपों का बसेरा होता है। चूंकि उन्हें ठंठ पसंद है।

चेंबूर में धामीन सांप के रेस्क्यू के दौरान संवाददाता की मुलाकात मार्शल लॉरेंस से हुई। मार्शल ने काफी चतुराई और फुर्ती से धामीन सांप को रेस्क्यू कर अपने वश में कर लिया। जब कि धामीन सबसे तेज भागने वाले सांपों में से एक है।
करीब 40 वर्ष के मार्शल में गजब की फुर्तो है। इस रेस्क्यू के बाद संवाददाता ने मार्शल लॉरेंस से बात की तो उन्होंने बताया की मैं अपने शौक के लिए सांपों से खेलता हुं, या यूं कह लिजिए की लोगों को सांपों से और सांपों को लोगों से बचाता हूँ। कि दोनों ही सुरक्षित रहें। यह कला मैंने अपने गुरू सर्प मित्र सुनिल कदम से सिखी है।
बहरहाल सांपों के विषय में काफी अध्यन करने के बाद मुझे पिछले चार सालों में सांपों से याराना हो गया। ऐसे में अगर कोई सांप निकलने की जानकारी देता है, तो मैं उसकी सहायता के लिए पहुंच जाता हूँ।
मार्शल ने बताया कि सांपों के शोध में पता चला कि जो भी खतरनाक व जहरीले सांप हैं, वो अपने अंदर के जहर को इंसान के शरीर में इंजेक्ट कर देते हैं। जिससे मौत हो सकती है। ऐसे में खुद के बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों का ही सहारा लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बिना छेड़े कोई भी सांप किसी को नहीं काटता है। मार्शल ने दावा किया है कि किसी भी सांप की आयु 100 वर्ष नहीं होती और न ही कोई भी सांप दुध नहीं पीता है। इसके अलावा दो मुंह वाला होता ही सांप नहीं। यह तो महज पैसा कमाने के लिए मदाड़ियों के चोंचले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में सांपों की प्रजातियों का अनुमान लगाना मुमकीन नहीं। इसके बावजूद अब तक हम लोगों ने 270 से अधिक प्रतातियों को पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया है।
इनमें कई प्रजातियां तरल स्थल, सुखे, पहाड़ी, पेड़-पौधे, समुद्र , रेगिस्तान और बंजर धरती पर रहने के आदि होते हैं। मार्शल ने बताया कि भारत में खतरनाक और जहरीले सांपों में कॉमन करैत, रसल वाइपर, किंग कोबरा, नाग आदि का समावेश है।
![]()












Leave a Reply