विवेकानंद जयंती पर मैराथन दौड़ और रक्तदान शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में अनुपति देवी सरस्वती शिशु विधा मंदिर फुसरो से करगली महिला मंडप तक यंग इंडिया रन मैराथन दौड़ किया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के मार्गों पर चलकर एंव उनके जीवन को अनुसरण करने से ही भारत के युवा परम वैभवसाली बनेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामी विवेकानंद के सपनो का भारत का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद ने पूरा भारत का मान सम्मान विश्व भर में बढ़ाये थे उसी तरह से आज भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति को साथ मे लेकर पीएम मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। विश्व स्तर में भारत का मान सम्मान को स्थापित किये हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये मार्गो पर चलकर ही हम सब भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं।
मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित मधुसूदन सिंह, विनय सिंह, अर्चना सिंह, रामकिंकर पांडेय, भाई प्रमोद सिह, कुलदीप माहथा, सुमित सिंह,दिनेश सिंह, बैभव चौरासिया, मनोज गोयल, आदि।

प्रशांत सिंह, सूरज सिंह, भरत वर्मा, कमलेश महतो, दिनेश यादव, चंदन चौहान, रामू तांती, दीपक सिंह समेत सैकड़ो युवा, भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 131 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *