Advertisement

पूर्व सीसीएल कर्मी के श्राद्धकर्म में कई गणमान्य शामिल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड कॉलोनी निवासी सह पूर्व सीसीएल (CCL) कर्मी बृजमोहन सिंह उर्फ कुंदन सिंह के श्राद्ध कर्म में 25 जून को कई गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार स्व कुंदन सिंह के श्राद्ध कर्म में बीएंडके (B&K) जीएम एम कोटेश्वर राव, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, यूथ कांग्रेस नेता कुमार गौरव सहित कई सीसीएल अधिकारी और गणमान्य शामिल होकर स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ हीं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर सैकड़ों असहायो के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में उपरोक्त के अलावा फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, आर उनेश, गजेंद्र प्रसाद सिंह, आदि।

महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भाजपा (BJP) नेत्री गिरजा देवी, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी, ढोरी क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, कोयला व्यवसायी अभय कुमार सिंह, व्यवसायी पिंटू सिंह, पूर्व पार्षद रियाज अंसारी, इश्तियाक हुसैन आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *