Advertisement

दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर में 13 फरवरी को जरमुने पूर्वी पंचायत भवन में गिरिडीह जिला स्तरीय दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ की बैठक की गई। अध्यक्षता संघ के संस्थापक जितेंद्र बी यादव ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से दहेज प्रथा को खत्म करने का रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम (Program) के माध्यम से सभी वक्ताओं ने सर्वसम्मति से जोर शोर से पूरे झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया। साथ हीं गांव स्तर पर निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

निगरानी समिति में 6 महिला 5 पुरुष सदस्य होगे। ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान, सभी समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर किया जायेगा। साथ ही कॉलेज में किशोर, किशोरियों के साथ बैठक कर जागरूक किया जायेगा।

यहां सामूहिक विवाह का आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमें कहा गया कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम अगामी 19 मार्च को रखा गया है।

इस बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता छोटन प्रसाद छात्र, बोकारो जिला से जिला अध्यक्ष सरिता देवी, संतोष कुमार प्रजापति, हजारीबाग जिला से जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव आस्था, सरिया प्रखंड से प्रेम कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, बिष्णुगढ़ से टेकामन प्रजापति, अशोक कुमार यादव, खगेंद्र महतो, अरुण प्रसाद वर्मा, बैठक में शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *