Advertisement

लोकतांत्रिक जनता दल द्वारा निर्धन परिवारों को बांटी गई खाद सामग्री

प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। लोकतांत्रिक जनता दल के बिष्णुगढ़ महिला प्रखंड अध्यक्षा सिमोती देवी के पति रामदास मुर्मू के आकस्मिक निधन से आहत होकर लोकतांत्रिक युवा जनता दल एवं राष्ट्रीय ब्रम्हभट्ट एकता मंच द्वारा निर्धन परिवारों को बांटी गई खाद सामग्री।

इस अवसर पर मंच के झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) अध्यक्ष दशरथ राय ने शोक व्यक्त करते हुए दयनीय स्थिति से गुजर रही अपने पार्टी के महिला अध्यक्ष को 10 किलो रिफाइंड तेल तथा 25 किलो आटा अपने प्रखंड अध्यक्ष रामलाल सोरेन द्वारा उनके आवास भेजवाया।

साथ हीं यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिए। इस नेक कार्य के लिए सिमोती देवी ने राय को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीबों के मसीहा हैं दशरथ राय। वो कभी भी हम गरीबों के मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर रामलाल सोरेन ने कहा कि दशरथ राय हम गरीबों का मददगार हैं।

सिमोती देवी को मदद कर हम लोंगो पर बहुत बड़ा उपकार किऐ हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोई किसी को नहीं पुछता है लेकिन, दशरथ राय मसीहा के रूप में हमलोगों के साथ खड़े हो जाते हैं। इस नेक कार्य के लिए मैं दशरथ राय को साधुवाद देता हूँ। हमें गर्व है अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *