Advertisement

मनपुरन गोस्वामी देबुलाल गोस्वामी कला सम्मान से सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोस्वामी टोला बालीडीह में 9 अक्टूबर की संध्या सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खोरठा कवि मनपुरन गोस्वामी देबुलाल गोस्वामी कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

खोरठा मासिक पत्रिका ’लुआठी’ की ओर से प्रति बर्ष दिये जाने वाली इस बर्ष का देबुलाल गोस्वामी कला सम्मान खोरठा लोक कलाकार-साहित्यकार मनपुरन गोस्वामी जी को दी गयी। उक्त सम्मान लुआठी के संपादक एवं बालीडीह खोरठा कमिटी के सचिव गिरिधरी गोस्वामी द्वारा उन्हें दिया गया।

ज्ञात हो कि, मनपुरन गोस्वामी का खोरठा साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने खोरठा भाषा में अबतक गीत, कविता, नाटक, कहानी, उपन्यास प्रकाशित है। इनकी कुल आठ खोरठा पुस्तकें प्रकाशित हैं। इन्होंनें कई खोरठा नाटक का निर्देशन एवं अभिनय भी किया है। खोरठा फिल्म ‘तोर आँखिक लोर’ में उन्होंने अभिनय भी किया है।

खोरठा के बहुमुखी लोक कलाकार देबुलाल गोस्वामी के नाम पर ’लुआठी’ की ओर से प्रतिवर्ष खोरठा के एक लोक कलाकार को यह सम्मान दी जाती है। इस वर्ष मनपुरन गोस्वामी को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *