Advertisement

यशी फिल्म्स प्रोडक्शन के सिरियल में नये अंदाज में दिखेंगे मनीष महिवाल

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना में यशी फिल्म्स प्रोडक्शन yashi Films production) के बैनर तले बननेवाली भोजपुरी धारावाहिक राजा का बाजा का मुहूर्त किया गया। जिसकी शूटिंग मनेर के नगमा गांव एवं सहित आसपास के स्थानों में संपन्न हुई।

हास्य सिरियल राजा का बाजा के निर्माता अभय सिन्हा, लेखक एवं निर्देशक सतेन्द्र स्वामी क्रियेटिव हेड मनीष महिवाल कैमरा मैन आशुतोष कुमार, एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर विवेक सिंह रूप सज्जा अखिलेश ने संभाली है।

धारावाहिक राजा का बाजा के नायक की भूमिका में चर्चित टीवी सिरियल जनता एक्सप्रेस के मुख्य कलाकार मनीष महिवाल एवं नायिका की भूमिका में प्रीति सिन्हा तथा दीपा दिक्षित है। सहयोगी कलाकारों में वीणा गुप्ता, मिथिलेश सुमन, देवेंद्र चौबे, कृष्णा यादव, विवेक तिवारी, नेहा, रोहित, प्रियांशु आदि हैं।

राजा का बाजा धारावाहिक मुख्यत: हास्य यानी कॉमेडी पर आधारित है, जो देखने वालों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस धारावाहिक में मनीष महिवाल दर्शकों को एक नए अंदाज में नजर आएंगे। राजा का बाजा बहुत जल्द यशी फिल्म्स के बैनर तले देखने को मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *