ददई दुबे के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाऊंगा-मंगरा उराँव

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ  (Labour Union) (ददई गुट) ढोरी एरिया की एक बैठक 8 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग कुमार ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव उराँव ने कहा कि कोयला उद्योग को निजीकरण से बचाने व मजदूरों के अधिकार की रक्षा करने की अहम जिम्मेवारी कंधे पर है।

उन्होंने कहा कि दिवगंत श्रमिक नेता छविनाथ सिंह के पद चिह्नों पर चलते हुए व चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दूबे के मार्गदर्शन में कनीय पदाधिकारियों व सदस्यों का साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाऊंगा।

क्षत्रिय उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि इंटक देश का सबसे बड़ा संगठन है। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे हमेशा मजदूरों के सेवा में तत्पर रहते हैं। सर्वसम्मति से एएडी ओसीएम (अमलो) कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मोहम्मद सरफराज आलम को सचिव पद के लिए चुना गया।

यहां कार्यालय में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर धूमधाम से झंडोत्तोलन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। मौके पर लाल मोहन महतो, संतोष कुमार, जितेंद्र यादव, महेंद्र महतो, शिबू दीवार, सुनील वर्मा, जनन चौहान, पवन राजा, मोहम्मद असगर, मोहम्मद अजीम उद्दीन अंसारी, चंद्र मोहन मांझी आदि मौजूद थे।

 174 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *